मुजफ्फरपुर : बकाएदारों के काटे गए बिजली कनेक्शन

मुजफ्फरपुर। बिजली विभाग ने बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में 221 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं बिजली चोरी करने वाले चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

वहीं विभाग की ओर से ससमय बिजली का भुगतान करने की अपील भी की जा रही है ताकि राजस्व घाटा को कम किया जा सके। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्रों से जुड़े डिवीजन में बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया।

इसमें 23 उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी की शिकायत की। शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि 23 में से 9 शिकायतों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.