मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में घट रहा गंडक व बूढ़ी गंडक नदी का पानी

मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में जहां गंडक एवं बूढ़ी गंडक का पानी घट रहा है। गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है और दूसरे दिन भी पानी घट रहा है। वहीं चनपटिया में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान नीचे आकर पानी घट रहा है। अखाड़ाघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। आज नदी का जलस्तर 6 सेमी घटकर पानी स्थिर है।

 


बुधवार को 12 बजे दोपहर में प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर खतरे के निशान 54.53 सेमी से नीचे आकर 52.60 सेमी आकर पानी स्थिर है। चनपटिया में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान 76.55 से घटकर 71.40 सेमी पर आ गया है। वहीं गंडक नदी अहिरबालिया में खतरे के निशान 59.53 से घटकर 58.38 सेमी पर पहुंच गया है। लालबगिया में खतरे के निशान 67.09 से घटकर 62.58 सेमी पर पानी आ गया है।


वाल्मीकिनगर में गंडक खतरे के निशान से घटकर 106.50 सेमी, रेवाघाट में खतरे के निशान 55.41 से घटकर 53.78 सेमी, लालगंज में खतरे के निशान 51.62 से घटकर 50.47 सेमी एवं हाजीपुर में खतरे के निशान 50.93 से घटकर 48.72 सेमी पर आकर पानी घट रहा है। वहीं बाल्मीकिनगर गंडक बराज में मंगलवार को 1 लाख 55 हजार 600 क्यूसेक एवं बुधवार को 1 लाख 58 हजार 900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading