मुजफ्फरपुर। ऑल इंडिया सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माड़ीपुर स्थित एक होटल में रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह तथा ऑल इंडिया रेलवे सिगनल एवं टेलीकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं फरुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत को माल्यार्पण कर चादर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चैयरमैन राधामोहन सिंह को सिगनल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की रोड साइड स्टेशन पर 08 घंटो की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा हार्ड शिप अलाउंस की मांग मेमोरेंडम देकर किया गया। कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी आठ घंटे के बदले दस से बारह घंटे तक ड्यूटी करना पड़ता है। ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

ऑल इंडिया सिग्नल एवं टेलेकम्युनिकेशन स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों में श्री शिव कुमार यादव, सिकंदर पासवान ,ललन प्रसाद, नरेश कुमार यादव,सुनील कुमार तिवारी,अमर सिंह राणा,मिंटू कुमार शशि भूषण ,लक्ष्मण साह, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे।


