मुजफ्फरपुर: सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर। शहर के नीतीश्वर कॉलेज में प्राचार्य ने कॉलेज से सेवानिवृत शिक्षकों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

इसके साथ ही नवनियुक्त अतिथि प्राध्यापकों को भी प्राचार्य की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर शिक्षा वृत्ति और कृति विषय पर परिचर्चा हुई।

प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। किसी भी राष्ट्र का आर्थिक, सामाजिक व सांस्कृतिक विकास उस देश के शिक्षा पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा कि अतिथि प्राध्यापकों के आने से कॉलेज और विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बहाली हुई है।

 

वहीं सम्मानित होने वालों में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सदानंद सिंह, डॉ.मुनेश्वर सिंह, डॉ.गोविंद झा, डॉ.अभय कुमार सिंह, डॉ. निखिल रंजन प्रकाश, डॉ.रंजना सिन्हा, डॉ.निभा शर्मा, डॉ.कुमारी सरोज, डॉ.कामराज रानी आदि रहे।

अतिथि प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया जिसमें डॉ.रविंद्र कुमार सिंह, डॉ.संजीव कुमार,डॉ.रणवीर कुमार, डॉ.विश्वानंद, डॉ.अविनाश कुमार, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.राधा रानी, डॉ.रीना कुमारी, डॉ. हुसैन दिलशी और डॉ.अजीत कुमार आदि रहे। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.