
NALANDA : नालंदा जिले में एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृत युवक की पहचान हैदर अंसारी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक हत्या के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक घटना नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की है. कहा जा रहा है जब स्थानीय लोग पंचायत स्थित तलाब के पास गए तो देखा कि एक लाश पड़ी हुई है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुची पुलिस ने शव की पहचान हैदर अंसारी के रूप में की. घटना स्थन पर भारी मात्रा में ईंट और पत्थर मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ईंट और पत्थरों से हमला कर हैदर की हत्या की गई है.

वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए नरहट थाना क्षेत्र के शेखपुरा गए हुए थे. उन्हें केवल यह जानकारी थी कि हैदर सोमवार को ससुराल आने वाले हैं, मगर तड़के सुबह उनकी हत्या की सूचना मिली. इस घटना के बाद पूरे परिवार में ग़म का माहौल कायम हो गया है. सिरदला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. क्योंकि उसके चेहरे को ईंट से कूचला गया है. फिलहाल, पूरे मामले की तहकीकात की जारी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
