मुजफ्फरपुर । नगर निगम कार्यालय में जन्म प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर नहीं होने से लोग चक्कर काटने को मजबूर है।
बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र के लिए जिन लोगों ने अप्लाई किया है उनकी परेशानी बढ़ गई है।
बताया जाता है कि पिछले 15 दिनों से सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर नहीं हो रहा है। नगर निगम कार्यालय का चक्कर काट रहे लोग अपनी नाराजगी जाहिर की।
नाराज लोग शिकायत लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे, लेकिन नगर आयुक्त के व्यस्त होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी थी।
बताया जाता है कि पिछले आठ दिनों तक कर्मियों की हड़ताल थी। इसके बाद 100 से ज्यादा जन्म प्रमाण-पत्र बनकर तैयार हैं, लेकिन उस पर नगर आयुक्त का हस्ताक्षर नहीं हुआ है। सौजन्य : प्रभात खबर
