मुजफ्फरपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के कारण 51 फीसदी मरीजों को दवा नहीं मिली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सितंबर माह की अपलोड की गई रिपोर्ट में यह बातें सामने आई।
हालांकि, स्वास्थ्य विभग के वरीय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर अपलोड नहीं होने के मरीजों को दवा की पूरी सूची कम दिखा रही है और इलाज होने वाले सभी मरीजों को दवा दी गई है।

बताया जाता है कि 12 सीएचसी, 4 पीएचसी, सदर अस्पताल और शहरी क्षेत्र के चार यूपीएचसी में सितंबर माह में 48 हजार 388 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया।

इलाज कराने वाले 48 हजार 388 मरीजों में से 23 हजार 818 मरीजों को ही दवा दी गई। जबकि, तीन सीएचसी व सदर अस्पताल में 2154 मरीजों का रेडियोलॉजी किया गया।

इधर, पैथोलॉजी की बात की जाए तो 30 दिनों में 9 सीएचसी व पीएचसी और सदर अस्पताल में 2880 मरीजों की जांच की गई।
जिले के 12 सीएचसी व चार पीएचसी में मरीजों को इलाज के बाद दवा नहीं मिली है।
इसके अलावा सदर अस्पताल में 10 हजार 474 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया, जिसमें 1231 मरीजों को ही दवा काउंटर से उपलब्ध हो पाई। यूपीएचसी ब्रह्मपुरा में 466 मरीजों को ओपीडी में इलाज किया गया। लेकिन मरीजों को एक माह में किसी भी बीमारी की दवा उपलब्ध नहीं हुई। सौजन्य : प्रभात खबर