मुजफ्फरपुर : मौसम में हो रहा तेजी से बदलाव, छठ में पड़ेगी ठंड

मुजफ्फरपुर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट हो रही है।

ठंड के तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले एक सप्ताह में पारा आठ डिग्री नीचे आया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.गुलाब सिंह ने बताया कि मौसम का जो संकेत मिल रहा है। इससे साफ है कि इस बार अधिक ठंड पड़ेगी।

छठ में भी पिछले साल से अधिक सर्दी होने की संभावना है। दरअसल, मानसून के लौटने के बाद भी तीन दिन हुई बारिश से गुलाबी ठंड ने आहट दे दिया।

पिछले तीन दिनों में धूप में तपिश की कमी है। रात से सुबह तक गुलाबी ठंड है।

बदले मौसम में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। धूप में तपिश की कमी है। रविवार को अधिकतम 30.5 और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ती जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.