मुजफ्फरपुर : अस्पताल में डायरिया के मरीज हो रहे भर्ती

मुजफ्फरपुर। जिले में पिछले दो दिनों में डायरिया से पीड़ित 12 लोग अस्पताल पहुच चुके है।

सोमवार को छह मरीजों को सदर अस्पताल में और सात को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया।

इन मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, डायरिया के बढ़ते मामले को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने जिले के 16 पीएचसी व 83 एपीएचसी में ओआरएस के पैकेज व दवा भेजवाया है।

सीएस ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में अगर कहीं डायरिया से पीड़ित लोगों की जानकारी मिलती है, तो वहां ओआरएस के पैकेज बंटवाए।

इधर, पीएचसी व एपीएचसी में एक लाख ओआरएस के पैकेज भेजे गए है। उपाधीक्षक डॉ. एनके चौधरी ने कहा कि डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है।

इसके साथ में बुखार के भी मरीज सीएचसी व पीएचसी पहुंच रहे है। सभी प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.