मुजफ्फरपुर : इमलीचट्टी और बैरिया में टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर का होगा निर्माण

मुजफ्फरपुर। इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड और बैरिया बस स्टैंड के सामने आरसीडी की जमीन पर प्रस्तावित टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर का निर्माण होगा।

मंगलवार को चयनित एजेंसी के साथ करार हुआ। एजेंसी से अधिकृत प्रतिनिधि और नगर आयुक्त सह एमडी विवेक रंजन मैत्रेय ने एग्रीमेंट पेपर पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर की।

इसके बाद एजेंसी को जल्द से जल्द सिक्योरिटी राशि जमा करने का आदेश दिया गया। एग्रीमेंट प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से कॉन्ट्रैक्टर देवानंद सिन्हा के अलावा स्मार्ट सिटी कंपनी के सीजीएम राजेश सिन्हा आदि मौजूद थे।

इधर, अब तक पर्यटकों को मुजफ्फरपुर सहित वैशाली व पूर्वी पंचारण की भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासतों एवं धरोहरों की जानकारी के लिए आमतौर पर पटना स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय से संपर्क करना होता है।

लेकिन मुजफ्फरपुर में टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर बनने से अब पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी।

जंक्शन से सटे इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास टूरिस्ट इंफॉर्मेशन सेंटर बनने से सीधे यात्री ट्रेन, बस के अलावा पटना, दरभंगा से हवाई सेवा की भी ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.