खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 75 की जहां डेसनेक सोसाइटी में 4 साल का मासूम बच्चा बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गया।

हादसे की जानकारी से सोसाइटी में जब फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे सेक्टर-50 के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ’त करार दिया। मृ’तक बच्चे का नाम तवीश चौलानी है। तविश के पिता का चांदनी चौक में बिजनेस है। तवीश अपने परिवार के साथ सोसाइटी के फ्लैट नंबर बी-1002 में रहते था । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच हादसे की पूरी जानकारी जुटाई। बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बतया जा रहा की बच्चा जब बालकनी में खेल रहा था, तब ये दुर्घटना हुई। लिस के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी नियो अस्पताल से मिली थी कि सेक्टर-75 के डेसनेक सोसाइटी में एक हादसा हुआ है जहां एक 4 साल के बच्चे को मृ’त अवस्था में अस्पताल लाया गया है।

छानबीन में पता चला की 4 साल का वह मासूम अपनी मां के साथ 10 मंजिल पर बने अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ और बच्चा अचानक अपनी बालकनी के फ्लैट से नीचे गिर गया। पड़ोसियों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया।।
