उत्तरप्रदेश : कब तक हो सकती है टीईटी परीक्षा की अगली डेट जारी ?

उत्तरप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) रद्द कर दी गई है। लगभग 13लाख  उम्मीदवारों ने  इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।  जानकारी के मुताबिक, मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक किया गया है।

ख़बरों के अनुसार UPTET परीक्षा एक महीने बाद दोबारा आयोजित की जा सकती है।  इसके लिए अभ्यर्थियों से दोबारा कोई भी  फीस भी नहीं ली जाएगी।

यूपी टीईटी राज्‍य में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा है।  कक्षा 1-5 तक शिक्षक पात्रता के लिए, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक इसी तरह, कक्षा 6-8 की शिक्षक पात्रता के लिए पेपर- II दोपहर 2:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाना था।

परीक्षा रद्द होने के बाद जो 28 दिसंबर को परीक्षा के रिजल्‍ट जारी होने थे , संभव है कि वो  दिसंबर अंत तक में एग्‍जाम के नये शेड्यूल के साथ जारी किये जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading