मुजफ्फरपुर। शराब पर पूर्ण सख्ती के लिए कई स्तर पर निगरानी होगी। इसके लिए सीएम की समीक्षा के बाद कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

इसके लिए विकास मित्र, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, आशा, एएनएम, की भी सहायता ली जाएगी। उनसे शराब निर्माण, बिक्री और सेवन की जानकारी ली जाएगी।
वहीं जीविका, दीदियों को जागरूकता के कार्य में लगाया जाएगा। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने इसके लिए सभी जिले के डीएम, एसएसपी को पत्र लिखा है।
जिसमें सभी विकास मित्रों से इस बात का प्रमाण-पत्र लिया जाएगा कि उनके टोले में शराब निर्माण, बिक्री और सेवन नहीं हो रहा है। साथ ही वे इस संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे।
इसके लिए एसडीओ और एसडीपीओ को नियमित रूप से विकास मित्र के साथ बैठक करेंगे। सेविका एवं सहायिका, आशा, एएनएम के साथ एसडीओ की मौजूदगी में सीडीपीओ बैठक करेंगे।
सभी को समाज में शराब निर्माण, बिक्री एवं सेवन की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


