मौसम का बदला मिजाज ,बढ़ सकती है ठण्ड।

बढ़ सकती है ठण्ड ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। इस वीकेंड उत्‍तर भारत के पहाड़ी राज्‍यों का सफर करने जा रहे लोग जरा ध्‍यान दें आने वाले दिनों में उत्तर भारत की पहाड़ियों पर बारिश से लेकर अच्‍छी खासी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस बार उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश की  आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट – भारत न्यूज़साथ ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश  पड़ने की पूरी संभावना और तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह सब होगा एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से। मौसम विशेषज्ञों की राय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच जाएगा, जिसके चलते यह मौसमी परिवर्तन आएगा। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्‍काईमेट के मुताबिक, 4 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और 5 दिसंबर को ये आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड सहित पूरे पहाड़ी क्षेत्र को कवर कर लेंगी। ज्यादातर बर्फबारी मध्य और ऊंचे इलाकों में देखी जाएगी। वहीं, निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, काफी नीचे लुढ़का पारा -  delhi uttar pradesh weather uttarakhand himachal pradesh snowfall - AajTakएजेंसी के विशेषज्ञों के अनुसार, नए मौसमी सिस्‍टम के चलते आगामी 6 दिसंबर को इन क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, 7 दिसंबर के बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान पंजाब और हरियाणा की तलहटी में भी बारिश होगी। दिल्ली में भी 5 दिसंबर को कुछ बारिश की गतिविधि दिखने की संभावना है। इस सिस्टम के जाने के बाद उत्तर भारत की पहाड़ियों पर शीत लहर की स्थिति की पूरी संभावना है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.