एमडीडीएम कॉलेज : परिसर में चोरी से परेशान छात्राएं।

एमडीडीएम कॉलेज में आय दिन चोरी के मामले सामने आ रहें हैं। छात्रों से हुई बातचीत में उन्होंने कहा है की चोरी की शिकायत प्राचार्य से किया था पर  कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलेज परिसर में लगे कैमरा सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहे है । छात्रा के द्वारा की गई चोरी की शिकायत पर शिक्षिका ने कहा की इतने पैसे लाने की क्या जरूरत थी।

कॉलेज में फॉर्म भरा जा रहा , जिसे भरने के लिए छत्राएं फॉर्म शुल्क लेकर आ रही हैं। छात्रा ने बताया की वो फॉर्म भरने के लिए लाइन में खड़ी थी , जब उसने पैसे जमा करने के लिए बैग देखा तो उसके बैग का चैन खुला था और पैसे गायब थे। कुछ छात्राओं ने शिकायत में कहा है की किसी के 2000 रूपए तो किसी के 250 रुपये , मोबाइल तो  किसी के 1700 सौ रूपए चोरी हुए हैं।  छात्राओं का कहना है की ये अमूमन होता रहता है पर  इसकी शिकायत करने पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

कॉलेज में मोबाइल लाना मना है लेकिन शहर के बाहर से आई छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल ला रही है। कॉलेज विभागीय व्यक्ति से हुई बातचीत पर उनका कहना है कि  रेलवे  स्टेशन पर लिखा होता है यात्रीगण अपने सामान की रक्षा स्वयं करें , तो कॉलेज आई छत्राएं भी अपने सामान की रक्षा परिसर में खुद करे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading