समस्तीपुर : भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर। भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित हेलीकॉप्टर में सवार जवानों के दुखद निधन पर दुख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा और संचालन जिला के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए यह बहुत दुखद है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपने देश के कर्मवीर योद्धा पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के जवान सहित 13 लोगों के असामायिक निधन से समस्तीपुर जिला सहित पूरे देश के लोग मर्माहत व शोकाकुल है।

वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपने कीर्ति से देशवासियों के बीच अमर हो गए है। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की।

मौके पर उजियारपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रहे प्रोफेसर शील कुमार राय, जिला के महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार ठाकुर, राजीव कुमार चौधरी, नवल झा, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी दीपक मंडल,

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजलि, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदेव राम, युवा नेता वीरेंद्र यादव, संतोष कुमार विजय शंकर ठाकुर, आदित्य प्रकाश, निधि सिंह राजपूत, राजू पटेल, दीपक सत्यार्थी, गुड्डू चौधरी, देवेंद्र चौरसिया, अशोक कुमार राम, पंकज राम, सुमन देवी, किरण देवी सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading