मुजफ्फरपुर : सावधानी रखकर प्रदूषण से कर सकते हैं बचाव

मुजफ्फरपुर। सावधानी रखकर वायु प्रदूषण से बचाव कर सकते है इसके लिए मॉस्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से जरूरी है। शहर की बात करें तो वायु प्रदूषण में उतार-चढ़ाव जारी है।

स्थिति यह है कि एक बार फिर शहर का प्रदूषण ग्राफ रेड जोन में पहुंच गया।

इसके कारण वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण लोग सुबह में भी सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत कर रहे है।

हालांकि अब भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बना हुआ है। मुजफ्फरपुर का प्रदूषण ग्राफ 352 एक्यूआइ, गया 222 एक्यूआइ, पटना 356 एक्यूआइ पर जाकर थमा।

पटना से कम मुजफ्फरपुर का ग्राफ जरूर रहा लेकिन रेड जोन से नीचे नहीं आया। ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा, सिकंदरपुर इलाके में सुबह में राख दिखी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.