मुजफ्फरपुर : पानी टंकी के सामने बैंककर्मियों ने निजीकरण के विरोध में किया जमकर प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर। शहर के पानी टंकी चौक स्थित जिला स्कूल के सामने बैंककर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ हड़ताल के दूसरे दिन जमकर प्रदर्शन किया।

 

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैंकों के निजीकरण होने से आम लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है।

यह सरकार बैंकों को पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है। जिसे बैंक कर्मचारी कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार बैंकों के निजीकरण करने के अपने बयान को वापस नहीं लिया तो चरणबद्ध तरीके से पूरे सूबे में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

अभी तो दो दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया है जरूरी हुआ तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading