गया. अवैध धंधे वाले ठिकाने पर छापेमारी को पहुंची सिविल लाईन थाना के पैंथर मोबाइल की टीम पर आपराधिक तत्वों ने मंगलवार की देर शाम को हमला बोल दिया। इस क्रम में जमकर रोड़ेबाजी कर चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।
वहीं, गोलीबारी किए जाने की भी सूचना है। इधर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की ओर से भी कई राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिसके बाद उक्त लोग मौके से भाग निकलने में सफल रहे। सिटी डीएसपी राजकुमार साह ने घटनास्थल बनिया पोखर रेलवे सिनेमा के समीप पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अपराधियों को चिन्हित करते हुए छापेमारी तेज कर दी थी।