तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि, ठंड में आई कमी

बिहार : दिसंबर के शुरुआत से ही कनकनी काफी बढ़ गयी थी लेकिन इन दो दिनों में राज्य में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में पिछले दो दिनों में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि की वजह से ठंड में कमी आई है। हालांकि अब भी पटना और गया सहित कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की वजह से सुबह और शाम में ठंड अधिक महसूस हो रही है।

Preventing condensation in cold weather | Le Propriétaire

राज्य के 11 शहरों में अब भी न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे है। मौसमविदों के अनुसार सूबे में उच्च दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रसार भी जारी है। इस वजह से अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम पारे में वृद्धि के आसार हैं। सूबे में एक-दो जगहों पर मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान है।

गया और पूर्णिया में कोहरे की वजह से सुबह में दृश्यता आठ सौ मीटर रही। पिछले 24 घंटों में गया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पटना के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आया है, जबकि गया में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे है जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.