भागलपुर में इंटर परीक्षा के दौरान बच्ची का जन्म

भागलपुर में इंटर बोर्ड की परीक्षा देने आई छात्रा ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया। सुखराज राय उच्च विद्यालय नाथनगर की छात्रा रूपा कुमारी दूसरी पाली में इंटर मुस्लिम उर्दू हाई स्कूल में परीक्षा देने आई थी। बताया जाता है कि परीक्षा के बीच ही उसे दर्द उठा। पूछने पर पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद केंद्राधीक्षक ने सरकारी एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल भिजवा दिया। वहां डॉक्टरों ने सुरक्षित प्रसव कराया। उसने 3 किलो की स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म पर एग्जाम सेंटर पर ही जलेबी बांटी गई। वहीं, DEO ने उसे जून में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।

3:30 बजे हुई प्रसव पीड़ा, 4:30 बजे स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय आसनंदपुर के केंद्राधीक्षक अंबिका प्रसाद ने बताया, ‘दोपहर 3:30 बजे परीक्षार्थी रूपा कुमारी की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद तुरंत मैंने SDM और दोनों को फोन किया। जिला प्रशासन ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस भेजा। इसके बाद दोपहर 4:30 बजे उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परीक्षा खत्म होते ही स्कूल में जलेबी बांट कर खुशी मनाई गई।’

जून में विशेष परीक्षा में शामिल हो सकती है: DEO

जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) संजय कुमार ने बताया, ‘इंटर स्तरीय उर्दू बालिका विद्यालय आनंदपुर केंद्र पर रूपा कुमारी परीक्षा देने आई थी। परीक्षा के दौरान उनको प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद केंद्राधीक्षक अंबिका प्रसाद ने मुझे फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनको तुरंत एम्बुलेंस उपलब्ध कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। वह जून की विशेष परीक्षा में फिर से शामिल होकर परीक्षा पूर्ण कर सकती हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading