बिहार : आर्केस्ट्रा डांसर की ह’त्या, दु’ष्कर्म की आशंका

बिहार : गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी की ह’त्या कर दी गई। उसका श’व रेलवे ट्रैक के पास मिला है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ रेलवे स्ट्रेशन के पास की है। पुलिस को घ’टनास्थल से शराब की खाली बोतल और नर्तकी का बैग समेत कई आ’पत्तिजनक सामान मिले हैं। रे’प के बाद ह’त्या की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल मृ’तका की शि’नाख्त नहीं हो पायी है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थावे जीआरपी पुलिस को दी है।

रेप के बाद गला दबाकर नर्तकी की हत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है। बताया जाता है कि सुबह किसान खेतों में काम करने जा रहे थे इसी दौरान मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास आम के पेड़ के नीचे यु’वती का श’व दिखा। श’व की पहचान के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भी’ड़ जुट गयी जहां पर यु’वती का शव पड़ा था वहीं पर श’राब की खाली बो’तल, यु’वती का बैग, गमछा और कई आ’पत्तिजनक सामान पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने इसकी मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने क्षेत्राधिकार जीआरपी का होने पर थावे जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी।

उसके पास मेकअप के सामान और कपड़े रखे हुए मिले थे। फिलहाल जीआरपी थाने की पुलिस के पहुंचने का ग्रामीण और स्थानीय पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है पो’स्टमार्टम के बाद रे’प की पु’ष्टि हो पायेगी।

बता दें कि इसके पहले 18 फरवरी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मुजौना चंवर के पास एक युवक की ह’त्या कर ला’श को फें’क दी गई थी। इसी घटना के अगले दिन युवक की पहचान इंजीनियरिंग के छात्र तबरेज आलम के रूप में की गई थी।  लगातार हो रही वारदात से ग्रामीणों में द’हशत है और पुलिस की गश्ती-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.