मुजफ्फरपुर। रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित वीआईपी कक्ष में बैठक हुई। इसमें शामिल बाल सहायता समूह के अधिकारियों ने पुनर्वासित बच्चों को सरकारी योजना से जोड़ने, बच्चों को कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने
व जरूरतमंद बच्चों को पीएम केयर्स योजना के तहत मदद पहुंचाने पर चर्चा की। स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने चाइल्ड लाइन की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने की। मौके पर रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू, आरपीएफ के एसआईपीएफ गोकुलेश पाठक, वाणिज्य पर्यवेक्षक एके बाड़ा, मृत्युंजय शर्मा व केंद्र समान्वयक अनिल कुमार थे।





