मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक नहीं रहने पर महिलाओं का हं’गामा, जानें मामला..

मुजफ्फरपुर। शहर के सदर अस्पताल परिसर में संचालित मातृ-शिशु सदन में प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं रहने पर महिलाओं ने जमकर हं’गामा किया। उपाधीक्षक कार्यालय का घे’राव कर वि’रोध जताया।

उपाधीक्षक डा.एनके चौधरी ने बताया कि शि’कायत का निवारण किया गया है। महिला चिकित्सक को बुलाकर मरीजों का इलाज कराया गया है।

कांटी की जानकी देवी, बरूराज की हेमंती कुमारी ने बताया कि ग’र्भवती महिलाओं की जांच के लिए वे लोग तीन दिनों से एमसीएच में आ रही हैं, लेकिन महिला चिकित्सक अगले सीट से उठकर सर्जरी का बहाना कर चली जाती है। गा’र्ड से भी अंदर जाने को मना करा देती है।

तीन दिनों से लौट कर जा रही हैं। इस तरह की शि’कायत दर्जनों महिलाओं ने की। आ’रोप लगाया कि दूर-देहात से आते हैं, लेकिन बिना इलाज के लौटने से आर्थिक बो’झ बढ़ रहा है।

सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मातृ-शिशु सदन में 24 घंटे चिकित्सक की सेवा मिलनी चाहिए। रोस्टर के पालन के लिए स’ख्ती होगी। महिलाओं ने लिखित शिकायत नहीं की है, लेकिन वह खुद समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading