बिहार : अ’वैध पैथोलॉजी सेंटर के खि’लाफ चलेगा अभियान, जानें पूरा मामला….

बिहार : भागलपुर स्वास्थ्य विभाग ने अ’वैध पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाकर न केवल इन्हें नोटिस देगा बल्कि इन्हें सीज करने की कार्रवाई भी करेगा। गौरतलब हो कि जिले में संचालित 768 पैथोलॉजी सेंटर में से सिर्फ 118 पैथोलॉजी सेंटर ही स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड हैं।

What is Pathology?

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि अवैध पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. स्वप्निल चंद्रा व डॉ. अब्दुल रब्बानी को रखा गया है।

इन टीम को जिले के रजिस्टर्ड 118 पैथोलॉजी सेंटरों की सूची भी सौंप दी गयी है ताकि अवैध पैथोलॉजी सेंटर को चिह्नीकरण एवं कार्रवाई करने में कोई परेशानी न हो। एक सप्ताह के अंदर ये टीम अभियान पर निकलेगी। सबसे पहले शहर के अवैध पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ नोटिस व सीज करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

22 फरवरी को सिविल सर्जन ने कमेटी गठित कर दी और टीम को एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाने का आदेश भी जारी कर दिया।

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने कहा, ‘अवैध पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ अभियान चलाने के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

मानक के अनुसार, लैब संचालित न होने व अनिबंधित पैथोलॉजी सेंटर को पहले नोटिस फिर उन्हें सीज करने की कार्रवाई एक सप्ताह के अंदर शुरू कर दी जाएगी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading