बदलते मौसम में गिरावट के बाद, गर्म कपड़ों के लिए दुकानों पर लग रही भीड़….

बेतिया। मौसम के बदलने से तापमान में भी गिरावट होने लगा है। जिससे ठंड का असर भी लोगों को महसूस होने लगा है।मौसम के बदलने व तापमान गिरने से लोगों को बहुत से बीमारियों का सामना करना पड़ता है। खासकर इस बदलते मौसम में बूढ़े और बच्चों को कई तरह की रोगों का सामना करना पड़ता है। ठंड़ के बढ़ने से अधिकतर लोगों में सर्दी,जुकाम व बुखार का होना आम बात हो गयी है। जैसे-जैसे ठंडी बढ़ रही है लोग ठंड से बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ उनी कपड़ों की खरीदारी के लिए जुट रही है। वहीं खानपान में कई तरह के परहेज कर रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए लोगों की भीड़ अंडा की दुकानों पर बढ़ने लगी है। रजाई बनाने के लिए दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।

गर्म कपड़ों के लिए दुकानों पर लग रही भीड़

मौसम के बदलाव से जहां ठंड बढ़ने लगी है। वही बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों की भीड़ अब गर्म कपड़े के लिए बाजारों मे बढ़ने लगी है। रेडीमेड दुकानदारो ने बताया कि पहले इक्का-दुक्का लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए आते थे। लेकिन जैसे-जैसे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। वैसे वैसे गर्म कपड़े की मांग बढ़ने लगी है। अभी लोगों का ज्यादातर ध्यान बच्चों और बूढ़ों के गरम कपड़ों पर है।

ठंड़ बढ़ने के साथ ही खुलने लगे अंडे की दुकान

ठंड बढ़ने के साथ ही अंडे के कई नए दुकान भी खुलने लगे है। ज्यों-ज्यों ठंड का असर बढ़ता जा रहा है,त्यों त्यों अंडे की मांग बढ़ती जा रही है। शहर हो या देहात सभी जगहों की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। अंडा दुकानदार व्यास पंडित ने बताया कि पहले जहां दो से चार कार्टून अंडे बिकते थे। वही अब दस से बीस कार्टून प्रतिदिन अंडा बिकने लगे हैं। उन्होंने बताया कि जाड़े के दिनों में अंडा की मांग हमेशा बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ ही अंडा के कीमतों में भी वृद्धि हो जाती है।जो उबला हुआ एक अंडा पहले 6 रुपया में बिकता था।वह अब सात रुपये में बिकने लगा है।वही आमलेट 10 रुपये में बिक रहा है। इसके बावजूद भी लोगों की भीड़ अंडे की दुकान पर देखी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.