मुजफ्फरपुर : नॉर्थ बिहार हीरो ने टीका आपके द्वार कार्यक्रम का किया आयोजन

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के अखाड़ घाट स्थित नॉर्थ बिहार हीरो की ओर से कोरोना से निपटने के लिए टीका आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान शिविर में 15 से 18 वर्ष की आयु के युवक व युवतियों का टीकाकरण किया गया। इसमें पहले और दूसरे डोज का टीका लगाया गया।

इसमें वरिष्ठ नागरिकों का भी टीकाकरण हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

शिविर में सुबह 11 बजे से टीका लगवाने के लिए लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नॉर्थ बिहार हीरो के स्टाफ ने पूरा सहयोग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.