स्वास्थ्य मंत्रालय : हर दिन 15 लाख केस, कोरोना मामलों में तेज़ी से उछाल

भारत में गुरुवार को 6,561 नए मामले सामने आए लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये समय ढिलाई बरतने का नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में हर दिन 15 लाख मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस ब्रीफिंग मेंव बताया कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल आया है। यह दैनिक आधार पर बढ़ते मामलों को दर्शाता है। आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15,00,000 मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में हर दिन 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है। लव अग्रवाल ने कहा, “अब कई देशों में भी कोविड के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। कुछ देशों में, मामलों की गति में वृद्धि जारी है।”

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड के मामलों में भारी कमी देखी गई है। भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मामलों की संख्या में भारी कमी आई है। वैश्विक मामलों में से केवल 0.7% भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, “भारत में जनवरी महीने में रोजाना 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए अब वहीं मामले औसतन 96.4% के हिसाब से घटकर हफ्ते में 11,000 मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

” “अन्य देशों की तुलना में भारत में मौतों की संख्या में सकारात्मक स्थिति है। फरवरी 2-8 से, भारत में औसतन 615 मौतें हुईं। पिछले सप्ताह में, कोविड के कारण 144 मौतें हुईं। भारत ने जो देखा है उसके शिखर से 76.6% की गिरावट है।”

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हो गई।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading