मुजफ्फरपुर : सीएन कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज स्थित सीएन कॉलेज के बीएड विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें प्राध्यापक विकाश चन्द्र ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के भौतिक, अर्थवादी समय में पुरुषों की शिक्षा से कहीं ज्यादा महत्व महिलाओं की शिक्ष का है।

पुरुष शिक्षित होता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है। जबकि महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। मौके पर विभाग के प्राध्यापक संजीव कुमार, नुपुर प्रियदर्शिनी, दिव्या प्रियदर्शिनी ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.