बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर पश्चिम हवाओं का प्रवाह बने होने के कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर बिहार के आसपास बने होने के कारण मौसम सामान्य रहने के साथ 30 मार्च को पटना समेत दक्षिणी भागों के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतवानी जारी की गई है।

चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। गुरुवार को पटना सहित 17 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 33.1 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ नवादा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने से मौसम सामान्य बना रहा। 30 मार्च को पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.