जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन?

मेष– संतान पक्ष को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ा बचकर चलें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय फिलहाल न लें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

वृषभ– घर में इस वक्त नाना प्रकार की समस्याएं चल रही हैं। बचकर चलने की आवश्यकता है। मां के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
घरेलू स्थिति को बचकर पार करें।

मिथुन– पराक्रम में चार चांद लगा जा रहा है। हर दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। काफी लोगों का साथ मिल रहा है। लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। कुल मिलाकर काफी अच्छा समय है।

9K Followers_Logo.jpg

कर्क- इस राशि के लोगों की भी अच्छी स्थिति चल रही है। लेकिन कड़क भाषा का प्रयोग न करें। कुटुम्बों में हलचल मच जाएगी। पूंजी निवेश का प्रस्ताव भी फिलहाल रोकने की जरूरत है।

सिंह– अक्रामकता से बचें। वाहन धीरे चलाएं। अचानक से कोई नुकसान हो सकता है। इस बारे में सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या– बहुत बचकर चलने की जरूरत है। चन्द्रमा भी द्वादश भाव में आ गए हैं। द्वादश भाव में ही अमावस्या भी बन रहा है। खर्च की स्थिति को टालें। लेनदेन में काफी सावधानी बरतें।

Apollo Dental_2.jpg

तुला– चार चांद लगा हुआ है। अच्छी स्थिति है। हर तरफ से इजाफा हो रहा है। धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से अच्छी सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक– उत्तम स्थिति है। लेकिन पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। राजनीतिक, सरकारी और कोर्ट-कचहरी सहित हर क्षेत्र में सफलता की
सम्भावना है।

धनु– स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। फिर भी थोड़ा बचकर चलना चाहिए क्योंकि शनि और केतु लग्न में बैठे हुए हैं। जब तक यह स्थिति है, सावधान रहें।

ad_5,6_370x740px

मकर-समय अनुकूल नहीं है। चोट लग सकती है। प्रतिकृल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बचकर यह समय पार करें।

कुम्भ– जीवनसाथी पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी लाभ का योग बन रहा है। नौकरी, आजीविका के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है।

मीन– आज के दिन जो भी आपसे टकराएगा अपना नुकसान करेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading