जानें कैसे होगा आपका आज का दिन?

मेष – अच्छी स्थिति नहीं है। अष्टम भाव का चन्द्रमा है और गुरु भी अष्टम भाव में बैठे हैं। शुभता में कमी है। चोट-चपेट लग सकती है। परेशानी होगी। बचकर यह समय पार करने की जरूरत है।

वृषभ – शादी-ब्याह तय हो सकता है। किसी अच्छे उत्सव में भाग लेंगे। पति-पत्नी के बीच तनाव दूर होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। रोजी-रोजगार को लेकर भी अच्छे योग बन रहे हैं।

मिथुन – मित्र तो मित्र आज के दिन शत्रु भी मित्र बनते दिख रहे हैं। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। कुल मिलाकर अच्छा समय कहा जाएगा।

कर्क – लिखने-पढ़ने के लिए, कलम से काम करने वालों के लिए, विद्या से जुड़े लोगों के लिए, विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय है। किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम या सीखने के कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो यह उत्तम समय है।

सिंह – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है। मां के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। थोड़ा भी ध्यान देंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा। घर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।

कन्या – बहुत अच्छा पराक्रम दिखाएंगे। मौके मिलेंगे। नए अवसर आएंगे जिनका इस्तेमाल कर आपस शत प्रतिशत परिणाम पाएंगे। उत्तम समय है।

तुला – वाणी बिल्कुल साधक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बड़ी अच्छी स्थिति है। धन का आगमन हो रहा है। कुटुम्बों में वृद्धि का संकेत है। अच्छा समय है।

वृश्चिक – निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है। भाग्यशाली समय है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता रहेगी।

धनु – खराब स्थिति है। द्वादश भाव में चन्द्रमा और गुरु एक साथ चल रहे हैं। शारीरिक कमजोरी, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। चिंता होगी।

मकर – अच्छी स्थिति है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बन रहे हैं। बहुत अनुकूल समय है।

कुंभ – शासन सत्ता का सहयोग मिल रहा है। कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। अनुकूल समय है।

मीन – बहुत अच्छी स्थिति है। भाग्यवश कोई काम बन रहा है। पूरे सप्ताह अच्छा महसूस करेंगे। आज से अच्छे दिन की शुरुआत हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading