श’राबी ओर बेरोजगार युवक से करवा दी शादी, नाराज परिजनों ने बिचौलिये को उतारा मौ’त के घाट

मध्यप्रदेश के खरगोन में स्थित एक गांव छोटी कसरावद में रहने वाले युवक इकबाल की हत्या का चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें युवक इकबाल की महज इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसने एक परिवार की बेटी का रिश्ता एक शराबी ओर बेरोजगार लड़के से तय कर दिया। परिजनों का आरोप है कि लड़का उनकी बेटी के काबिल नहीं है। इकबाल ने झूठ बोल कर उनकी बेटी की शादी कराई थी।

इसी बात से परिजन खासे नाराज थे और इसी नाराजगी ने रिश्ता तय करवाने वाले युवक की जान ले ली। परिजनों ने युवक से विवाद के बाद गुस्से में आकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। युवक पर चाकू से तीन वार किए एग जिससे युवक की जान चली गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबू सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जिनमे दो महिलाएं शामिल हैं।

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की के जिन परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है उनका मानना था कि जिस लड़के से उनकी बेटी की शादी हुई है वह उसके काबिल नहीं है। क्योंकि वह शराबी ओर बेरोजगार है।

इसी बात से नाराज लड़की के परिजन नाबू ने इकबाल की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी नाबू सहित 5 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। कसरावद थाना पुलिस विवेचना कर रही है।

प्रभारी एसपी, खरगोन, रोहित काशवानी ने बताया कि रविवार रात छोटी कसरावद में पारिवारिक विवाद के चलते एक घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति की हत्या हो गई। पारिवारिक विवाद यह था कि एक महिला इसका नाम रुकैया है उनका कहना था कि उनकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से करा दी जो उनके काबिल नही था।लड़का शराब पीता था और बेरोजगार था। परिजनों ने बताया कि इकबाल ने झूठ बोल कर शादी कराई थी। जिससे परिजन नाराज थे। इसी बात को लेकर इकबाल की चाकू घोपकर हत्या कर दी। मुख्य आरोपी नाबू उसके पिता बाबू सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमे दो महिलाएं भी शामिल हैं।