मुखिया ने सरेआम पंचायत सचिव को ऑफिस से निकालकर पी’टा

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के हरदी पंचायत के मुखिया राकेश कुमार मंटू ने सरेआम पंचायत सचिव सुरेश सिंह की जमकर पि’टाई कर दी। बीडीओ के सामने की पंचायत सचिव की पि’टाई हुई। इसमें कपड़े भी फ’ट गए। मामला मोतीपुर ब्लॉक ऑफिस का है। मा’रपीट होने की वजह से ऑफिस में लोगों की भीड़ जुट गई।

ब्लॉक ऑफिस के कर्मचारियों ने मारपीट का वि’रोध किया तो मुखिया अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए। घटना में पंचायत सचिव सुरेश सिंह जख्मी हो गए। वहीं इस मामले को लेकर प्रखंडकर्मी आ’क्रोशित है। पंचायत सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि बीडीओ के साथ बैठक चल रही थी, इसी दौरान अचानक से मुखिया समेत 20 लोग कार्यालय के भीतर घुस गए। इसके बाद मारपीट करने लगे। गंजी व शर्ट फाड़ दिया। गले से चेन व पॉकेट से रुपये भी छीन लिया।

पंचायत सचिव के मुताबिक कार्यालय से उन्हें खींचते हुए जा’न मा’रने की नीयत से बाहर निकाला गया। खींचकर ले जाने के दौरान बीडीओ समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें बचाया। उन्होंने कहा कि मुखिया रं’गदारी कर रहे हैं। उनके पंचायत में नहीं जाने देने की ध’मकी देते है। इससे पहले मुखिया के खिलाफ उन्होंने कथैया थाने में शि’कायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद उन पर ह’मला किया गया।

इधर, घ’टना को लेकर प्रखंड कर्मियों ने कहा कि जब तक मुखिया अ’रेस्ट नही होगा, तब तक कार्यालय में काम नहीं करेंगे। कर्मचारी सुबह 10 बजे आएंगे और पांच बजे जाएंगे। कार्यालय का काम नहीं होगा। स्ट्राइक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने कहा कि आरोपी मुखिया की गि’रफ्तार नहीं होने पर वे लोग डीएम के पास जाएंगे। वहां से कार्यालय चलाएंगे।

मामले में बीडीओ पश्चिमी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बहुत संगीन मामला है। एक जनप्रतिनिधि को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। इससे सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न हुई है। मुखिया के खिलाफ बीडीओ प्रशांत कुमार ने एफआईआर कराई है। वहीं, मुखिया राकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह का कहना है कि आ’रोप बेबुनियाद है। वह और वार्ड सदस्य बैठक में गए थे। वहां पर बाहर में वार्ड सदस्य और पंचायत सचिव सुरेश के बीच हा‘थापाई होने लगी। वह बीच-बचाव करने गए थे। मुखिया ने बीडीओ व सीओ पर पक्षपात करने का आ’रोप लगाया है।