जमुई में करंट लगने से युवक की मौ’त:सुबह खेत गया था, अचानक हा’ईटेंशन तार की चपेट में आकर झु’लसा

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर इलाके में एक युवक की मौत करंट लगने हो गई। मृतक युवक की पहचान इस्लामनगर निवासी रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सुबह खेत गया था, अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलसा | Bihar News;  Youth dies due to electrocution in Jamui - Dainik Bhaskar

जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार गांव के ही बहियार में शौच के लिए गया था। बहियार में लगे ट्रांसफॉर्मर से करंट प्रवाहित हो रहा है। खेत में वारिस का पानी होने के कारण ट्रांसफार्मर का करंट खेत के पानी में प्रवाहित हो रहा था। पानी में करंट आने के कारण युवक उसकी चपेट में आ गया। आननफानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल अलीगंज में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बारे में मृतक के चाचा निरंजन यादव ने बताया कि विनोद शौच के लिए बहियार गया हुआ था। ट्रांसफॉर्मर के स्टिक के तार से करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके कारण पानी में करंट में आ रहा था। खेत के पानी को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक शादीशुदा था। इधर, डॉक्टरों ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम कर के परिजनों को सौंप दिया।