देवघर से मोदी:प्रधानमंत्री बोले- राज्यों के विकास से देश का विकास; 8 सालों से इसी सोच पर हो रहा काम

देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया। उन्होंने कहा की बाबाधाम आकर सभी का मन खुश हो जाता है। देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया।

16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा। देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास होता है। देश पिछले 8 सालों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। इसके बाद वो देवघर एम्स के नए 250 बेड का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मंदिर में ही 22 देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। यहां वो काली पूजा भी करेंगे। इसका विशेष महत्व है।

सिंधिया बोले- लाखों श्रद्धालुओं को होगा फायदा
इसके पहले मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्‌डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर-पटना-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।

ये सपने के सच होने जैसा: हेमंत सोरेन
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन। ये एक सपने को सच बनता देखने जैसा है। केंद्र की मदद से आज झारखंड विकास की ओर बढ़ रहा है।

अपडेट्स

  • कोलकाता से पहली फ्लाइट लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने ट्वीट किया- देवघर की हवा में आज एक अलग महक है। बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती को शत-शत नमन।
  • कोलकाता से 11.15 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड पहली फ्लाइट ने लैंड किया। इसमें सिंधिया के साथ श्रद्धालु भी आए।
  • लोगों ने एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। यात्रियों ने इस पल को यादगार बताया।

10,270 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन
पीएम ने 6,565 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के 8 प्रोजेक्ट, रेलवे के तीन, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस का एक प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही पीएम ने 10,270 करोड़ की कई योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इनमें पर्यटन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक योजना, रेलवे की दो, 401.03 करोड का देवघर एयरपोर्ट, 39 करोड़ का बाबा बैजनाथ धाम का विकास, 1790.3 करोड़ का गोरहर से खैरा टुंडा सिक्स लेन, 1332.8 करोड का खैरा टुंडा से बरवाअड्डा सिक्स लेन सड़क, 519 करोड का रांची महोलिया फोरलेन सड़क, 284.7 करोड़ का चौका से साहेरबेरा फोरलेन सड़क, 1144 करोड का गोविंदपुर चास वेस्ट बंगाल बॉर्डर फोरलेन सड़क, 2500 करोड़ का बोकारो अंगुल जगदीशपुर हल्दिया पाइपलाइन, 161.5 करोड का बरही में नया एलपीजी प्लांट, 93.4 करोड़ का बोकारो में एलपीजी प्लांट, 886 करोड का गढ़वा महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट, 35 करोड़ का हंसडीहा गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, 1103 करोड़ का एप्स देवघर।