बिहार : गोपालगंज में एक साथ मिले 31 को’रोना पॉजिटिव

को’रोना सं’क्रमित म’रीजों के मामले में सोमवार एक बार फिर जिले के लिए भारी रहा। एक ही दिन में सोमवार को सदर प्रखंड व मांझा में 31 प्रवासी को’रोना पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों का सैंपल शनिवार को प्राप्त किया गया था। पॉजिटिव मिले सभी लोग गुजरात, महाराष्ट्र तथा दिल्ली से लौटे थे।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित किया गया। नए मामले सामने आने के बाद सदर व मांझा प्रखंड के संबंधित इलाके को तीन किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया गया है। जिले में में 31 नए मामलों के सामने आने के बाद यहां एक्टिव केस की संख्या 46 हो गई है।

covid19

जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व सदर प्रखंड के अलावा मांझा प्रखंड में कई लोग महाराष्ट्र, दिल्ली व गुजरात से लौटे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सभी लोगों को दोनों प्रखंडों के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। क्वारंटाइन सेंटर में इनमें कोरो’ना सं’क्रमण का लक्षण सामने आने के बाद शनिवार को उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

सोमवार को आई रिपोर्ट में नौ लोग पॉजिटिव मिले। इसके बाद चिकित्सकों की टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंची तथा सभी 31 लोगों को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। सोमवार को जिन लोगों की रिपोर्ट आई है उनमें से 14 लोग सूरत से लौटे थे। छह लोग अहमदाबाद, तीन नागपुर से तथा आठ लोग दिल्ली से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जिले में पहुंचने के बाद उन्हें उनके परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिलने दिया गया और क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

सोर्स : जागरण