बाढ़ में फिर मिला को’रोना सं’क्रमित

राजधानी में मंगलवार की सुबह-सुबह बाढ़ से एक म’रीज की को’रोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को भी जिले में बाढ़ से एक मात्र पॉजिटिव युवक मिला था। गत छह मई को दिल्ली आने के बाद सीधे गांव पहुंचे दो प्रवासियों ने पूरे बाढ़ अनुमंडल को ख’तरे में डाल दिया है। इसके पहले रविवार को एक साथ रिकॉर्ड तोड़ 58 सं’क्रमित मिले थे। राजधानी में कुल मामले 166 हो गए हैं, सोमवार को सिर्फ बाढ़ के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

covid19

सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर ने बताया कि सोमवार को बाढ़, पंडारक, बख्तियारपुर और होटल पाटलिपुत्र अशोक से कुल 156 लोगों को नमूना लिया गया है। वहीं 119 लोगों की रिपोर्ट रविवार की लंबित है। हालांकि, रविवार को जो लोग पॉजिटिव पाए गए थे, लैब ने उनकी रिपोर्ट भेज दी है। सोमवार देर शाम तक पटना जिले में कुल 3138 नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। 

डीएम कुमार रवि के निर्देश पर बीएमपी की दो बैरक को अस्थायी आइसोलेशन वार्ड बनाने के बाद बीएमपी परिसर में रहने वाले अन्य जवानों में आ’क्रोश है। इसका इजहार उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से किया। बीएमपी कैंपस में रहने वाले जवानों व परिवारों के आक्रोश को देखते हुए जिला प्रशासन ने परिसर स्थित स्कूल को आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्णय लिया है। इस स्कूल में करीब दस बाथरूम हैं और 48 संक्रमित बीएमपी जवानों को इसमें रखा जाना है।

सोर्स : जागरण